शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए घरेलू नुस्खे और उपाय,Home remedies and remedies to remove unwanted body hair
दोस्तों आज के हमारे इस आर्टिकल में हम आपको शरीर पर आने वाले अनचाहे बालों को हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे और उपाय बताएंगे। जिनकी सहायता से आप घर पर रहकर ही अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। हमारे शरीर के अनेक भागों जैसे हाथ,पैर,मुंह और कमर इत्यादि भागों पर अनचाहे बाल उग आए तो हमारी सुंदरता पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अनचाहे बालों की वजह से हमें लोगों के सामने शर्मिंदगी भी महसूस होने लगती है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से ज्यादातर महिलाएं और पुरुष दोनों ही परेशान है।
हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ-सुथरी हो। जब हम टीवी या फिल्म में जब किसी को देखते है तो। यही सोचते है कि। काश हमारी स्किन भी इनकी तरह चिकनी सुंदर हो। लेकिन फिर उसके खर्च के बारे में जानकर हम उस बात को वहीँ भूल जाते है, और उस सपने को छोड़ देते है। इन सभी बातों को देखते हुए हम आपको इस आर्टिकल में कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिनकी सहायता से आप अपने अनचाहे बालों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
।।कैसे बढ़ते हैं अनचाहे बाल।।
हमारे शरीर में हार्मोन की कमी होना या फिर हार्मोन का अस्त व्यस्त होना। इन दोनों वजह से हमारे शरीर में अनचाहे बालों की उत्पत्ति होने लगती है जिसका असर हमें धीरे धीरे दिखाई देना शुरू हो सकता।
छोटी से छोटी बीमारी होने पर। हम अंग्रेजी दवाइयों की ओर बढ़ते हैं जिनके लगातार सेवन करते रहने पर हमारे शरीर पर अनचाहे बालों की उत्पत्ति हो जाती है।
मासिक धर्म की वजह से भी हमारे शरीर पर अनचाहे बालों की उत्पत्ति होना आम बात है।
तो चलिए जानते हैं अनचाहे बालों से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।
1.हल्दी द्वारा अनचाहे बाल हटायें...
भारत में हल्दी का उपयोग खूबसूरती निखारने के लिए सदियों से होते आ रहा है।हल्दी एक anticeptic की तरह उपयोग होती है।किसी कटे घाव में भी हम हल्दी लगाते है। हल्दी में बालों को बढ़ने से रोकने की भी क्षमता होती है। यह अनचाहे बाल हटाने के घरेलु नुस्खे और उपाय का बहुत आसान तरीका है। हल्दी हर किसी घर में मौजूद होती है।जिसे आप रोज कभी भी उपयोग कर सकते है।
हल्दी को दूध या पानी के साथ मिलाएं, पेस्ट इतना गीला रखें की वह आपके फेस पर आसानी से लग जाये।स्किन पर इसे लगायें और 15-20 min तक सूखने दें।अब इसे गुनगुने पानी से धो लें।
2.अंडे से..
अंडे की सफेदी स्किन पर लगते ही बहुत जल्दी ड्राई होती है। फिर इसे हटाने से ये अपने साथ अनचाहे बाल भी निकाल देती है।शक्कर, कॉर्नफ्लोर को अंडे की सफेदी के साथ मिलाएं। सबको अच्छे से मिलाएं। जिससे स्मूथ पेस्ट बने। अब इसे फेस पर लगायें और सूखने दें।अच्छे से सूखने के बाद एक मास्क जैसा आपके फेस पर होगा। मास्क को धीरे धीरे निकालें जिससे मास्क के साथ बाल भी निकाल जाएँ|
3.नीम्बू और शक्कर का मिक्सचर..
नीम्बू हमारी स्किन में astrigent की तरह काम करता है।नीम्बू प्राकतिक ब्लीच भी होता है जो।हमारे स्किन के बालों को हल्का रंग देता है जिससे वो दिखाई नहीं देते।
2 tbsp शक्कर, 2 tbsp नीम्बू का रस, 5-6 चम्मच पानी सभी को अच्छे से मिक्स करें, शक्कर को घुलने ना दें।अब इस मिक्सचर को स्किन पर लगायें, और 15-20 छोड़ दें।अब फेस की मसाज करते हुए पेस्ट साफ़ करें।2-3 हफ्ते इसे करते रहें।इसके बाद आपको असर खुद समझ आएगा।
4.आलू और दाल से..
आलू ब्लीच की तरह भी कम करता है। इसे लगाने से अनचाहे बालों का रंग हल्का हो जाता है अनचाहे बालों को हटाने का यह आयुर्वेद तरीका है।दाल को रात भर के लिए भिगो दें। अगले दिन मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें।अब इसमें आलू का रस, शहद और नीम्बू का रस मिलाएं। इस मिक्सचर को शरिर के उन सभी हिस्सों में लगायें जहाँ अनचाहे बाल हों। 15-20 मिनट सूखने दें फिर मसाज करने हुए पानी से धो लें।
दोस्तों आप इन सभी घरेलू नुस्खों की सहायता से अपने शरीर के अनचाहे बालों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
Thanks to all
जवाब देंहटाएंThanks
जवाब देंहटाएं