आज के युग में जोड़ों का दर्द एक आम बात है। यह जरूरी नहीं कि यह दर्द वृद्ध व्यक्तियों में ही हो,जबकि जोड़ों का दर्द आजकल के नौजवान व्यक्तियों में भी होता जा रहा है। इसका मुख्यतः यह कारण है कि हमारा खान-पान इसकी वजह से कम उम्र में ही हमारे शरीर के जोड़ों में दर्द होना शुरू हो जाता है। पुराने समय में उम्र बढ़ने के साथ−साथ व्यक्ति को जोडों में दर्द की परेशानी होती थी, लेकिन आज के समय में यह समस्या कम उम्र में ही तकलीफ देने लगती हैं और इसके पीछे मुख्य कारण है व्यक्ति का गलत लाइफस्टाइल। वैसे तो लोग जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन इस निबंध में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताएंगे। जिनकी सहायता से आप अपने जोड़ों के दर्द को चंद मिनटों में ठीक कर पाएंगे।
।।जोड़ों में दर्द व जकड़न की वजह हो सकती है ये समस्या।।
This problem can be the cause of joint pain and stiffness...
बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर के किसी भी जोड़ में सूजन, दर्द और जकड़न को आर्थराइटिस कहते हैं। इस रोग के कई प्रकार होते हैं जिनमें ओस्टियो, रुमेटॉइड, जुवेनाइल, सोराइटिक आर्थराइटिस बेहद आम हैं। अधिकांश मामलों में इसका कारण बढ़ता वजन और डाइट में पोषक तत्त्वों की कमी सामने आती है। जानते हैं इनके बारे में-
।।ओस्टियो आर्थराइटिस ।।
Osteoarthritis...
आमतौर पर होने वाला आर्थराइटिस का प्रकार है। इससे शरीर के छोटे से लेकर बड़े जोड़ भी प्रभावित हो सकते हैं जिसमें हाथ, पैर, कूल्हे, पीठ और घुटने शामिल हैं। अधिकतर महिलाओं में 65 वर्ष की उम्र के बाद इस रोग की आशंका रहती है।
।।लक्षण।।
Symptoms....
जोड़ों की मांसपेशियों के टूटने व मुलायम हड्डियों के घिसने से सूजन, दर्द और जकडऩ होने लगती है। बढ़ती उम्र, मोटापा या किसी प्रकार की चोट प्रमुख हैं।
।।जुवेनाइल रुमेटॉइड आर्थराइटिस।।
Juvenile Rheumatoid Arthritis
आमतौर पर 16 या इससे कम उम्र की आयु के बच्चों में ज्यादा होता है।
लक्षण: इसमें मुख्य तीन तरह के लक्षण ज्यादा सामने आते हैं- दर्द, सूजन और अकड़न।
।।तो चलिए जानते हैं जोड़ों के दर्द को ठीक करने के घरेलू उपाय।।
So let's know the home remedies to cure joint pain...
1.सेंधा नमक
Rock salt
मांसपेशियों व जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए सेंधा नमक से नहाना एक बेहद पुराना नुस्खा है। मैग्नीशियम और सल्फेट में समृद्ध सेंधा नमक आसानी से स्किन के अब्जार्ब हो जाते हैं, जिससे आपको सूजन, मांसपेशियों की ऐंठन व दर्द से निजात मिलती है। जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए बाथटब में गुनगुना पानी डालकर उसमें दो कप सेंधा नमक डालें और करीबन 20 मिनट के लिए इस पानी में बैठें। इससे आपको तुरंत जोड़ों के दर्द से निजात मिलेगी।
2. वजन घटाएं
Lose weight
जोड़ों के दर्द का एक मुख्य कारण अधिक वजन भी होता है। वजन अधिक होने पर जोड़ों व शरीर की हड्डी पर जोर पड़ता है, जिसके कारण उनमें दर्द होता है। ऐसे में आप अपने वजन को संतुलित रखने का प्रयास करें। साथ ही अपनी डाइट पर भी ध्यान दें ताकि आपके शरीर को पर्याप्त पोषण प्राप्त हो और आपका शरीर रोगमुक्त रहे। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द होता है, उन्हें अपनी डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड, ताजे फल व सब्जियां व अधिक से अधिक एंटी−ऑक्सीडेंट्स को शामिल करें।
3. हिट एंड कोल्ड पैक
Hit and Cold Pack
पीठ के निचले हिस्से व गठिया के दर्द से निजात दिलाने में हीट एंड कोल्ड पैक का इस्तेमाल बेहद प्रभावकारी होता है। जहां हीट मसल्स को रिलैक्स करते हैं और स्टिफनेस दूर होती है। इसके लिए आप गर्म पानी की बोतल व हीट पैड का प्रयोग करें।
वहीं कोल्ड पैक के लिए आप बर्फ का प्रयोग करें। इसके लिए आप कपड़े में बर्फ लपेंटे और प्रभावित स्थान पर रखें। इससे दर्द व सूजन में आराम मिलेगा।
4. रोजाना व्यायाम और योग करें
Exercise and do yoga daily
सिर्फ जोड़ों में ही नहीं, बल्कि शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द का एक कारण व्यक्ति का व्यायाम न करना भी होता है। दरअसल, जब व्यक्ति व्यायाम नहीं करता तो उसका वजन तो बढ़ता है ही, साथ ही शारीरिक रूप से एक्टिव न होने पर कई तरह की बीमारियां उसे अपनी चपेट में ले लेती हैं। इसलिए सिर्फ जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए ही नहीं, अपितु स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन कुछ देर व्यायाम अवश्य करें।
5. खानपान में करें इन चीजों का प्रयोग
Use these things in catering
दोस्तों आज का हमारा खान-पान बिल्कुल ही बेकार हो गया है। जिसकी बदौलत हमें ढेर सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जोड़ों के दर्द की बात की जाए तो यह एक आम बीमारी है। जो हर पांच व्यक्तियों में से तीन व्यक्तियों को जरूर होती है। हम अपने रोजाना के खानपान से भी अपने जोड़ों के दर्द को ठीक कर सकते हैं। हमें सुबह थोड़ा-बहुत व्यायाम करने के बाद एक गिलास दूध के अंदर एक चम्मच घी और आधी चम्मच हल्दी डालकर सेवन करना चाहिए।
हल्दी और घी हमारे जोड़ों में जाकर गिरीश का काम करती हैं। जिसकी बदौलत कई किलोमीटर तक चलने पर भी हमारे जोड़ों में दर्द नहीं होता। दूसरा तरीका व्यायाम करने के बाद अपने जोड़ों के ऊपर गुनगुने सरसों के तेल से मालिश करें। नियमित रूप से ऐसा करते रहने पर आपके जोड़ों का दर्द कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगा। बाहर का खाना न खाकर घर का हेल्दी खाना,खाना चाहिए, खाने के दौरान आप पोस्टिक आहार और प्रोटीन का सेवन करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें